12/16/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

जोरदार आतिशबाजी के साथ शुरु हुआ सांसद खेल महोत्सव, खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं-पं. नबलकिशोर शास्त्री

ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर प्रदान करते हैं-पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह
छतरपुर । बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में गुरूवार को तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का जोरदार आतिशबाजी के साथ शुभारंभ हुआ। गुजरात के जाने-माने संत पं. नबलकिशोर शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुए इस सांसद खेल महोत्सव में खेल प्रतिभाएं अपने-अपने खेलों का प्रदर्शन करेंगी। यहां 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कीं जाएंगी। आखिरी दिन 18 जनवरी को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में इस प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पं. नबल किशोर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, प्रतीक खरे, शंकरलाल सोनी, अभिनेन्द्र खरे, एसएस खरे, अरविंद महलौनिया, विनोद टिकरया, विवेक उप्पल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल महोत्सव का आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी ने किया।
माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हमेशा ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सतत् प्रयास में लगे रहते हैं। यह प्रतियोगिता इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 3 दिन तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में क्षेत्र की प्रतिभाएं अपनी-अपनी खेल प्रतिभा का हुनर यहां दिखाएंगी।
जाने-माने संत और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. नबलकिशोर शास्त्री ने कहा कि बचपन में भगवान ने भी खेल खेले हैं। यहां जो भी प्रतिभाएं अपने खेल का प्रदर्शन करने आईं हैं वे सभी खेल को खेल भावना से खेलेंगी। हार किसकी होती है, जीत किसकी होती है यह महत्वपूर्ण विषय नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। इसलिए हमें अपने-अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करना है।
सांसद खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सेमरॉक पब्लिक स्कूल की नन्ही छात्राओं ने योगा की थीम पर आधारित शानदार प्रस्तुति देकर योगा के महत्व को प्रतिपादित किया।
उद्घाटन अवसर पर पहले दिन जूनियर और सीनियर बालक-बालिकाओं की 100 मीटर हीट आयोजित हुई एवं कबड्डी के 4 शानदार मैच देखने को मिले। खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटौरी। पूरे आयोजन में खेल शिक्षक जीतेन्द्र सिंह, रामकृष्ण जाटव, भारत भूषण सिंह, देवेन्द्र राठौर, पीडी पटेल, नीरज पटेल की देख-रेख और मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर धीरज चौबे ने बेहतरीन कॉमेंट्री कर उपस्थित दर्शकों तक खेल की एक-एक बारीकी पहुंचाई। कार्यक्रम में गिरजा पाटकर, रामप्रसाद यादव, सुरेन्द्र सिंह तोमर, जीतेन्द्र घोष, आशीष पाठक, अश्वनी मिश्रा, अन्नू तिवारी, रवि त्रिपाठी, जयद्रथ प्रताप सिंह, सिवांश सिंह, चन्द्रप्रकाश पटेल, यूवी सिंह, पार्षद अजय कबीर, पूर्व पार्षद रामप्रसाद अनुरागी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *