10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

पुगनूर गाय की सबसे छोटी नश्ल

छोटे कद वाली गाय देखकर कुछ लोगों को विस्मय हुआ होगा कि ये कैसी गाय हैं। इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। भारत में देसी गायों की लगभग 50 नस्लें हैं, और हर एक नस्ल की अपनी विशेषता हैं। गायों की विदेशी नस्लों के आने के बाद से कुछ देसी नस्लें विलुप्ति के कगार पर हैं. उन्हीं में से एक पुंगनूर नस्ल की गाय है। कद में संभवतः दुनिया की यह सबसे छोटी गाय ‘पुंगनूर’ विलुप्त होने के कगार पर है। बहुत कम बची हैं। आंध्र प्रदेश में इनके संरक्षण का काम चल रहा है। यह गाय छोटे कद के लिए मशहूर है, जो आमतौर पर भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती है। दक्षिण भारत के पुंगनूर क्षेत्र में होने के कारण इन्हें पुंगनूर गाय कहते हैं। यह गाय ज्यादा चारा नहीं खाती और दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके दूध में लगभग 8 प्रतिशत फैट यानी वसा पाया जाता है। पुंगनूर प्राचीन नस्ल की गाय है। कहते हैं कि ऋषि-मुनि भी इस नस्ल को पालते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.