श्रमजीवी पत्रकार संघ की कड़ी चेतावनी के बाद एसडीएम ने बदला तुगलकी फरमान
छतरपुर। नौगांव तहसील में पदस्थ एसडीएम जीएस पटेल ने पत्रकारों के विरूद्ध एक आदेश जारी कर उनकी किसी भी कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी थी। एसडीएम गोपालशरण पटेल ने जारी किए गए अपने आदेश में समस्त अनुविभागीय क्षेत्र के विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए थे कि यदि कोई पत्रकार बिना अनुमति किसी कार्यालय में प्रवेश करता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।
इस पत्र की जानकारी लगने पर मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने इसे पत्रकारों के विरूद्ध घोर अपमानजनक पत्र मानते हुए छतरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर ने नौगांव एसडीएम को कड़ी चेतावनी देते हुए 24 घण्टे के अंदर अपना आदेश वापिस लेने की मांग की। अभिषेक सेंगर के नेतृत्व में जिले भर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों ने शोसल मीडिया पर मुहिम चलाई इस मुहिम के चलते कलेक्टर ने एसडीएम को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत अपना आदेश वापिस लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर की फटकार और मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की कड़ी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए नौगांव एसडीएम ने भूल सुधार करते हुए दो घण्टे के अंदर अपना आदेश वापिस ले लिया।
——————————
