10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

पुलिस थाने में जहर खाने से एक और मौत, थाना प्रभारी संदीप दीक्षित सस्पेंड

Oplus_131072

 

छतरपुर/ जिले के चंदला थाने में शुक्रवार को पति-पत्नी के विवाद के दौरान पति ने थाने के अंदर ही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम विशाल अहिरवार उर्फ रज्जू (22), निवासी नाहर, थाना चंदला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कप्तान अगम जैन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी संदीप दीक्षित क़ो सस्पेंड कर दिया है |
पिछले तीन महीनों में जिले के थानों के अंदर तीन मौतों के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं लूट, चोरी और हत्या की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश न लगने से लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि राम विशाल को चोरी के झूठे शक में पुलिस थाने ले गई थी, जहाँ उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट से आहत होकर युवक ने थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे पहले चंदला अस्पताल ले गई, जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी लीला अहिरवार ने बताया कि पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। भाभी ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था। शुक्रवार को पुलिस राम विशाल को थाने ले गई थी। थाने में बैठे पति ने जहर खा लिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मौत की सूचना दी।

मृतक की माँ मुलिया अहिरवार ने आरोप लगाया कि बेटे को दोपहर करीब एक बजे घर से उठाकर थाने ले जाया गया। थाने के अंदर उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने जहर खा लिया।

साहव बोले :-
एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि राम विशाल की पत्नी लीला ने करीब 10 दिन पहले आवेदन दिया था कि पति उसे परेशान कर रहा है। इसी आधार पर शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। समझाइश के बाद दोनों को बाहर बैठा दिया गया था और पुलिस अन्य कार्यों में लग गई। उसी दौरान युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस तुरंत उसे चंदला अस्पताल ले गई, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुँचे और परिजनों से बात की। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.