10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

विजली विभाग ने कांग्रेस कार्यालय में कुर्की का नोटिस चिपकाया

 

भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,गरमाई शियासत

छतरपुर /विद्युत विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर बकाया बिजली बिल की राशि जमा कराने को लेकर कुर्की एवं मांग पत्र चस्पा किए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय पर 10,101 रुपये बकाया होने का नोटिस लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले में कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद लखन पटेल, महाप्रसाद पटेल और वर्तमान में गगन यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में पुराने नाम पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े करती है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छतरपुर नगर पालिका सहित कई स्थानों पर लाखों रुपये की बकाया राशि है, साथ ही भाजपा नेताओं पर भी बकाया होने के आरोप लगाए, लेकिन वहां विद्युत विभाग की नजर नहीं पड़ रही है।
वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनय पटेरिया ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया है तो विद्युत विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी बकायादार के खिलाफ विभाग वैधानिक कदम उठा सकता है।
इधर, इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस कार्यालय पर नोटिस चस्पा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति नोटिस को फाड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
छतरपुर में कांग्रेस कार्यालय पर बिजली विभाग का बकाया नोटिस चस्पा होने के बाद सियासत गर्मा गई है। एक ओर कांग्रेस ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है, तो वहीं भाजपा ने इसे विभागीय नियमों के तहत की गई कार्रवाई कहा तक उचित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.