अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में थाना प्रभारी ने महिलाओं से की बातचीत कर बताए कानूनी तौर तरीक़े, थाना परिसर का कराया भ्रमण*
दीपक भुर्जी
*लवकुशनगर /छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में जुझार नगर थाना परिसर में रविवार 08/03/2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में थाना क्षेत्र अंतर्गत से आई महिला सशक्तिकरण को लेकर जनसंवाद किया, और घरेलू हिंसा एक्ट के बारे में, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में, दहेज अधिनियम के बारे में, पास्को एक्ट के बारे में, साइबर फ्रॉड के बारे में, यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं को उन्हें अपने अधिकारी बताए। उपस्थित थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने थाना परिसर में आई सभी महिलाओं से चर्चा कर उन्हें जागरुक किया गया और अपने अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने के संबंध में भी अवगत कराया गया, बाद सभी महिलाओं को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यशैली से भली भांति परिचय कराया गया जिसमें सभी महिलाओं के द्वारा काफी प्रसन्नता जाहिर की गई थी ।
*दीपक भुर्जी/लवकुश नगर*
9981248819
