10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

माता-पिता गए थे बागेश्वर धाम, घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई 19 वर्षीय बेटी — पिता ने गांव के दो युवकों पर लगाए आरोप

-राजू खरे
छतरपुर /ईसानगर थाना क्षेत्र के बिहटा पंचायत अंतर्गत ग्राम गौर की 19 वर्षीय युवती सरस्वती प्रजापति पिछले 10 दिनों से लापता है, जिससे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
युवती के पिता रतिराम प्रजापति ने बताया कि 15 तारीख को वे और उनकी पत्नी राजकुमारी प्रजापति बागेश्वर धाम गए हुए थे। उसी दौरान रात करीब 10 बजे रतिराम की मां लल्ला बाई प्रजापति का फोन आया कि सरस्वती घर पर नहीं है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे और आसपास गांव सहित रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद 16 तारीख को थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
परिजनों ने गांव के ही दीपक पाल और इंद्रपाल राजा पर बेटी को लापता करने के आरोप लगाए हैं। रतिराम का कहना है कि अगर उनकी बेटी या परिवार के किसी सदस्य को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी यही दोनों होंगे।
मामले में थाना प्रभारी मनोज गोयल ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम तलाश में जुटी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही युवती को दस्तयाब कर लिया जाएगा।
परिवार ने प्रशासन से बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.