10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

ईशानगर में एक और कांड: भूमाफियाओं ने कॉलोनी का आम रास्ता बेचा, आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

राजू खरे
छतरपुर/ जिले के ईशानगर में भूमाफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामले में कॉलोनी का वर्षों पुराना आम रास्ता ही कागज़ों में निजी जमीन दिखाकर बेच दिया गया, जिससे मोहल्ले के लोग कैद जैसे हालात में जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीण इमरान खान, चतुर्भुज पाल, रहमान खान और गुड्डन का आरोप है कि रास्ता बंद होने से बच्चों का स्कूल जाना, बीमारों को अस्पताल ले जाना और रोजमर्रा की आवाजाही तक मुश्किल हो गई है। लोगों का कहना है कि यह सब स्थानीय स्तर की मिलीभगत के बिना संभव नहीं।
सबसे गंभीर बात यह है कि मामले में विभाग द्वारा स्थगन आदेश जारी होने के बावजूद मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और भूमाफियाओं के हौसले और बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
क्षेत्र में पहले से ही शासकीय भूमि से जुड़े विवादों की जांच चल रही है, ऐसे में आम रास्ता बेचने की यह नई घटना प्रशासन की साख पर बड़ा सवाल बन गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रास्ता बहाल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.