दो करोड़ से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, टेनिस कोर्ट,ओपन जिम, स्विमिंग पूल भी किया जायेगा विकसित
छतरपुर /नीति आयोग द्वारा छतरपुर जिला आकांक्षी जिला में शामिल है। जिसके अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी स्थित शासकीय भूमि पर नवीन मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाना है। उक्त निर्माण कार्य का बुधवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने विधिविधान से भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान एसडीएम अखिल राठौर, ईई पीडब्ल्यूडी आशीष भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में ओपन जिम, टेनिस कोर्ट एवं स्वीमिंग पूल विकसित किया जाएगा। जिसकी निर्माण लागत लगभग 2 करोड की रहेगी। जिसकी 06 माह में कार्य की अवधि निर्धारित की गई है। यह कॉम्प्लेक्स पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित किया जाएगा। नीति आयोग को स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसका अप्रूवल प्राप्त हुआ है।
छतरपुर विधायक ने कहा कि यह जिले वासियों के लिए बहुत ही अच्छी सौगात है। इससे निश्चित ही युवाओं को अपनी प्रतिभा बढ़ाने का मौका मिलेगा और इस प्रकार खराब पडी जमीन का उचित उपयोग भी होगा।
कलेक्टर ने कहा कि छतरपुर जिले के युवाओं को स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के माध्यम से लाभ मिलेगा, जिसमें उनकी प्रतिभाएं सामने आएंगी और उन्हें आंगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा
