10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

कार पुलिया से टकराने पर बीआरसी रावत की मृत्यु, बीआरसी व्यास घायल

बिग ब्रेकिंग :-

छतरपुर। महोबा रोड पर गढ़ीमलहरा थानांतर्गत निवारी के पास अल्टो कार एमपी 16 सी 6021 पुलिया से टकरा ग़ई जिससे कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक लवकुशनगर में बीआरसी के पद पर कार्यरत राजेश रावत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लवकुशनगर में ध्वजारोहण कर वापस छतरपुर लौट रहे थे तभी निवारी के पास यह सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बीआरसी राजेश रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे में उनके साथ कार में सवार गौरिहार बीआरसी अमरनाथ व्यास घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र व्यास के छोटे भाई हैं।घटना की खवर लगते ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरुण शंकर पांडेय सहित तमाम अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुँचे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.