एक सशक्त राष्ट्र के लिये सशक्त युवा का होना आवश्यक है: उत्तम बनर्जी
राजेश निगम
लवकुशनगर । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को लवकुशनगर जिले का युवा उत्सव कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह महेश सोनी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी मुख्यवक्ता के रुप में रहे । यह कार्यक्रम उत्तम सिंह जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें जिला प्रचार प्रमुख सुधीर बरानिया ने बताया कि इस आयोजन में लवकुशनगर जिले के विभिन्न खण्डो से लगभग एक हजार से अधिक संख्या में युवा स्वय सेवक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में युवाओ को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं अनेको प्रकार के खेल खिलाये गये । जिसमें युवाओ में एक दूसरे के साथ सहभागिता का भाव बढ़े और युवाओ का उत्साहवर्धन हुआ । कार्यक्रम में विभिन्न गीतो के माध्यम से युवाओ में ऊर्जा का संचार होता रहा । मुख्यवक्ता के रुप में उत्तम बनर्जी ने युवाओ को भविष्य में होने वाले कार्यक्रमो से अवगत कराया एवं उन्होने कहॉ एक सशक्त युवा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। युवा जितना संस्कारी, जितना अनुशासनप्रिय, श्रम करने वाला और बुद्वि विवेक से युक्त होगा राष्ट्र उतना ही शक्तिशाली एवं समृद्व बनेगा । बनर्जी ने संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहॉ जब डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की थी तब किसी ने स्वप्न में भी नही सोचा था कि संघ इतने विशाल वट वृक्ष के रुप में स्थापित होगा । यह सब संगठन के कार्यकर्ताओ के अथक प्रकास से ही संभव हो सका । संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 44 अनुशांगिक संगठन विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में अनवरत रुप से कार्य कर रहे है। और संघ के स्वयं सेवक समाज में विभिन्न क्षेत्रो में अपना योगदान दे रहे है और राष्ट्र के विकास की गति बढ़ा रहे है। उन्होने कहॉ कि संघ समाज में पंच युवाओ का प्रबोधन और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होने सभी को आगे होने वाले हिन्दू सम्मेलन की अग्रिम शुभकामनाये दी ।
