10/15/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

इंदौर क़ी घटना के बाद चेता प्रशासन,जिले भर में पेयजल सप्लाई क़ी होगी जांच

 

छतरपुर /कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले में पेयजल सप्लाई की समीक्षा करते हुए निकायों के सीएमओ, जनपद सीईओ, जल निगम, पीएचई एवं यूडीसी के अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि 7 दिन में सर्वेदल द्वारा पेयजल सप्लाई की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएचई को लैब में पानी की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वॉटर रिसोर्सों की निरंतर सैम्पलिंग और क्लोरीन मात्रा की जांच करेें। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को बैठक कर वॉटर रिसोर्सो के निरीक्षण करने एवं जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सीएमओ फील्ड पर विजिट करें और जनता से सीधा संवाद कर फीडबैक लें। कलेक्टर ने एसडीएम को भी सभी पानी के प्वाइंटों का निरीक्षण करने एवं कंट्रोल रूम बनाकर प्राप्त शिकायतों के निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीएचई विभाग एवं जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप, बोरवेल आदि चेक करने के निर्देश दिए। साथ ही पुरानी पाइप लाइन जांचने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.