वैदिक कर्मकांडी ब्राह्मण ने आयोजित की बैठक व्रत-त्योहार की भ्रांतियों को लेकर हुई चर्चा
छतरपुर।(प्रेस नोट)शहर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में समस्त वैदिक कर्मकांड समिति के विद्वानों ने एक बैठक की। बैठक के माध्यम से धार्मिक व्रत एवं त्योहार के संबंध में पनपने वाली भ्रांतियों को लेकर चर्चा हुई। अक्सर व्रत और त्योहार दो-दो दिन होते देखे जा रहे हैं। सभी विद्वानों ने एक राय होकर निर्णय लिया कि एक छपवाया जाए जिसके माध्यम से त्योहार मनाने में एकरूपता बनी रहे।
बैठक के संबंध में आचार्य पं. राजकुमार अवस्थी ने बताया कि वर्तमान समय में किसी भी व्रत एवं त्यौहार को मानने को लेकर भ्रांतियां फैल रही है त्योहारों को मनाने में एकरूपता होना अति आवश्यक है समाज में ब्राह्मणों के संबंध में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी सुनने को मिलती है महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में वैदिक कर्मकांड समिति के सदस्यों ने बैठक करते हुए निर्णय लिया कि एक पत्रक छपवाकर उसका वितरण कराया जाए ताकि सभी लोग पत्रक के अनुसार व्रत और त्योहार मनाए ऐसी स्थिति में व्रत और त्योहार में एकरूपता बनी रहेगी। इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्र, पं. रमेश दीक्षित,पं.ओमप्रकाश जी,पं. प्रेम नारायण चतुर्वेदी,पं.एस लव पांडे,पं. हरीश मिश्र, पं.अरुण शुक्ल,पं. अखिलेश पाठक,पं. सौरभ तिवारी,विजय व्यास आदि वैदिक विद्वान उपस्थित रहे।
