एस पी जैन ने गरीवो क़ो बांटे कंबल
छतरपुर (प्रेस नोट)वर्तमान में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं राहत हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा आवश्यक मानवीय कार्य निरंतर किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में रात्रि के समय पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा पुलिस टीम के साथ छतरपुर शहर के बस स्टैंड, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक परिसरों में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान इन स्थलों पर ठहरे गरीब एवं असहाय बुजुर्गों, व्यक्तियों, यात्रियों एवं बच्चों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना गया तथा ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उक्त कार्यवाही में श्री लेखराज मीणा आईपीएस(पी), नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
