10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

अटल जी के मार्ग पर चलने का संकल्प ही हमारे कार्य का आधार है : पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह

 

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पन्ना नाका पर कार्यक्रम आयोजित

छतरपुर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर छतरपुर नगर पन्ना नाका पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुडडू भैया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी के विचार, उनका व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र प्रथम की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। सुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशील प्रशासन और विकास के मार्ग पर चलने का उनका संकल्प ही हमारे कार्य का आधार है। उन्होंने राजनीति में संवाद, सहमति और संवेदनशीलता की परंपरा को स्थापित किया। अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, समरसता और समावेशी विकास का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को आर्थिक, सामाजिक एवं वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनकी दूरदर्शी नीतियां आज भी देश के विकास पथ को दिशा प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सोनी, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कुशवाहा, कवि अवनींद्र खरे मौजूद रहे। पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं साथियों एवं नागरिक जनों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.