10/14/2026

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

छतरपुर। सामाजिक संस्था संगम सेवालया के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 31, मरवाना मोहल्ला में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य बनाए रखने के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए गए। साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष जानकारी दी गई और महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया, जिससे वे सुरक्षित एवं स्वच्छ साधनों का उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर सविता लखेरा एवं पूजा विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया और संगम सेवालया द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

संगम सेवालया के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © arpluslive.online | For Website & News Portal Designing - Call or Whatsapp -79999-06109 | Newsphere by AF themes.