मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार , Sdm को सौंपा आभार पत्र
छतरपुर। पत्रकार सुरक्षा बीमा पॉलिसी में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम राशि घटाई जाने की मांग को स्वीकार करने पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश की सभी 58 जिला इकाइयों में पदाधिकारी और सदस्यों ने कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आभार पत्र कलेक्टरों को सौंप कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तरपुर की जिला इकाई के अध्यक्ष श्याम खरे के नेतृत्व में आज कलेक्टर की ना मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने आज अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे को आभार पत्र सौंपा।
₹5 लाख तक निशुल्क बीमा करने की संगठन की मांग पूरी करने की मांग स्वीकार करने पर आभार पत्र में आभार व्यक्त किया गया आभार पत्र सौंपने वालों में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल , संभागीय महासचिव प्रतीक खरे , आनंद शर्मा , नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रहलाद, वृंदावन समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संगठन की प्रदेश की समस्त जिला इकाइयों ने मांगे पूरी करने के लिए डॉ मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टरों को सौंप थे।
प्रदेश पदाधिकारीयों ने सभी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार पत्र मध्य प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े को सौंपा ।
