झारखंडन मै राम लला सरकार का दिव्य दरवार 1 मार्च को
छतरपुर / त्रिकाल दर्शी आलौकिक शक्तियों के उपासक “राम लला सरकार” का भव्य, दिव्य और चमत्कारी दरवार पन्ना जिले के सिद्ध झारखण्डन माता मंदिर परिसर मै शनिवार एक मार्च 2025 को दोपहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा |
पन्ना जिले के(पन्ना सतना मार्गदर्शन )ग्राम सकरिया से तीन किलोमीटर दूर स्थित झारखण्डन माता का प्राचीन सिद्ध स्थान हैं यही परालौकिक शक्तियों की बदौलत चमत्कार कर तेजी से देश भर मै प्रसिद्ध हो रहे राम लला सरकार प्रत्येक शनिवार को दरवार आयोजित करते हैं, दरवार मै राम लला सरकार वीमारी और समस्याग्रस्त श्रद्धांलुयों की समस्याये ना सिर्फ बिना बताये ही जान लेते हैं बल्कि सरल उपायो से समस्याओ का समाधान भी करते हैं, यही कारण है की स्थान निर्जल सुदूर जंगल मै होने के बाद भी प्रतेक शनिवार को बड़ी संख्या मै श्रद्धांलु यहाँ पहुंच रहे हैं, यहाँ प्रतेक शनिवार को विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जाता हैं |राम लला सरकार भक्तमंडल छतरपुर ने सभी श्रद्धांलुयों से उक्त दिव्य दरबार मै शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की हैं |
