12/16/2025

Dhamaka News

Online Hindi News Portal

सिंगर राज गुप्ता का “अवध में राम पधारे हैं” भजन मचाएगा धूम

सोनोटेक कंपनी ने राम भजन किया रिलीज
छतरपुर।शहर के नवोदित सिंगर राज गुप्ता का नया राम भजन “अवध में राम पधारे हैं” सोनोटेक म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया है।इस भजन को गीतकार निरंजन सेन ने लिखा है और संगीत संयोजन सचिन उपाध्याय ने किया है।जबकि सिंगर राज गुप्ता ने अपनी आवाज में गाने के साथ ही इसको कंपोज भी किया है।यह भजन अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को समर्पित है।
सिंगर राज गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनके कई भजनों के एल्बम रिलीज हो चुके हैं।लेकिन यह राम भजन बहुत ही खास मौके के लिए गाया है।उम्मीद है कि यह भजन राम भक्तों को बहुत पसंद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *